बॉलीवुड में सुपरहिट थी Anil Kapoor और Madhuri Dixit की जोड़ी, जानें क्यों दरार आई दोनों के बीच

Bollywood Gossip: बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था, जब एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते थे। लेकिन फिर अचानक इन दोनों कलाकारों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि ये जोड़ी अचानक टूट गई। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बेटा, तेजाब, राम लखन और पुकार जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। एक वक्त था, जब दोनों की जोड़ी ना सिर्फ पर्दे पर धमाल मचा रही थी, बल्कि असल जिंदगी में भी ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।
बता दें कि कई फिल्मों में रोमांस करने के बाद बॉलीवुड में एक खबर चल पड़ी थी कि अनिल कपूर वास्तव में माधुरी दीक्षित से दिल लगा बैठे थे। दूसरी तरफ माधुरी भी अनिल को बेहद पसंद करने लगी थी। दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ने लगा था, तभी इस बात की आहट अनिल कपूर की पत्नी सुनीता को मिल गई। फिर अपना रिश्ता बचाने की खातिर सुनीता कपूर ने जो कदम उठाया, उसकी कल्पना कभी अनिल कपूर ने नहीं की थी। बस इस घटना के बाद अनिल कपूर ने फैसला कर लिया कि वे माधुरी दीक्षित के साथ जिंदगी में दोबारा कोई फिल्म नहीं करेंगे।
2019 में ‘डबल धमाल’ में साथ नजर आई थी ये सुपरहिट जोड़ी
गौरतलब है कि 18 साल एक साथ काम ना करने के बाद इन दोनों की जोड़ी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘डबल धमाल’ में साथ नजर आई थी। बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जहां फिल्मों में लगभग निष्क्रिय हो चुकी हैं, वहीं अभिनेता अनिल कपूर अभी भी अपनी फिटनेस और शानदार एक्टिंग के जरिए नए एक्टर्स को टक्कर दे रहे हैं।
कंगना का नाम लेकर सबको चौंका दिया था अनिल ने
इसके बाद यह भी खबर उठी कि अनिल कपूर खुद से उम्र में काफी छोटी एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी सुनीता को तलाक देने को तैयार हो गए थे। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, कंगना रनौत (Kangna Ranaut) थी। बता दें कि एक बार डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' में अनिल कपूर ने हिस्सा लिया था। शो में करण ने अनिल से सवाल किया था, "ऐसी कौन सी महिला है, जिसके लिए आप पत्नी को छोड़ देंगे?" करण जौहर के इस सवाल पर अनिल कपूर ने बेबाक अंदाज में कंगना का नाम लिया था और वहां बैठे सभी लोगों को चौंका दिया था।
Also Read: ब्रह्मास्त्र' की पहली सालगिरह पर अयान मुखर्जी ने दिया फैंस को तोहफा, पार्ट 2 का प्रोमो किया जारी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS