Animal ट्रेलर लॉन्च के बाद बंगला साहिब पहुंचे रणबीर कपूर और बॉबी देओल, गुरुद्वारे में टेका माथा

Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। गुरुवार को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो अभी तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त फाइटिंग देखने को मिलेगी। बॉबी देओल के किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर और बॉबी देओल दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और यहां उन्होंने मत्था टेका और अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद लिया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल एक साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने बंगला साहिब गुरुद्वारे में जल भी ग्रहण किया। दोनों एक्टर बेहद सादगी भरे लहजे में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर जहां पर सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। वहीं बॉबी देओल पिंक शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे है। दोनों ने अपने सिर पर खालसा पटका भी बांधा हुआ है।
खबरों की मानें तो गुरुवार को रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का दिल्ली में ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। इसमें रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, और भूषण कुमार भी पहुंचे थे। इस इवेंट के बाद एक्टर रणबीर कपूर, बॉबी देओल और प्रोड्यूसर भूषण कुमार दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा गए। जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है।
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म में अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर अपने पिता से बेहद प्यार करते हैं और वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। वहीं बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Animal Trailer: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पिता के लिए बॉबी देओल से भिड़ेंगे एक्टर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS