गूगल ट्रेंड पर चला 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा का जादू, फैंस बोले- सब MMS की बदौलत

Anjali Arora: साल 2022 के गुजरने में अब ज्याद समय नहीं बचा है। ऐसे में बीते साल की कुछ यादों और किस्सों को संजो कर रखना भी बेहद जरूरी है। इन दिनों सोशल मीडिया स्टार और गानों में काम करने वाली अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के खूब चर्चे रहे थे। कभी एक्ट्रेस के सॉन्ग चर्चा में आए तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ सवालों के घेरे में आ गई थीं। सोशल मीडिया पर भी अंजलि अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। अब अंजलि ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर गूगल सर्चिंग लिस्ट में टॉप पर आने की जानकारी साझा की है।
गूगल पर छाई अंजलि अरोड़ा
इंस्टा स्टोरी पर अंजलि ने गूगल सर्च लिस्ट की फोटो पोस्ट की है। बात आज शुरू से करते हैं कि अंजलि का 'कच्चा बादाम गर्ल कहलाने के पीछे एक किस्सा है। यह बात टिकटॉक के जमाने की है, जब अंजलि अपनी वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। मगर टिकटॉअ के बंद होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर रील्स बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान अंजलि ने कच्चा बदाम पर एक वीडियो बनाई। इस वीडियो ने रातों-रात अंजलि अरोड़ा को बड़ा स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया (Diler Kharkiya) के साथ 'तेरे बरगी' (Tere Bargi) गाने में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इसके बाद धीरे-धीरे अंजलि की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती गई।
अंजलि अरोड़ा के इन वजह के चलते हुए चर्चे
सोशल मीडिया (social media) पर अंजलि अरोड़ा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो लॉक अप (Lock Up) में उन्हें बुलाया गया। इस दौरान अंजलि ने खुद से जुड़े कई बड़े खुलासे भी किए थे। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर अंजलि अरोड़ा का कथित तौर पर एक MMS वीडियो वायरल हुआ था।
अंजलि अरोड़ा ने वायरल MMS पर भावुक होते हुए एक इंटरव्यू में उसे फैक भी बता दिया था। बावजूद इसके अंजलि वीडियो की वजह से मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा रही। वहीं, उनका एक गाना 'सजना है मुझे सजना के लिए' भी रिलीज हुआ था। तमाम घटनाक्रमों के चलते अंजलि लगातार लोगों के बीच चर्चा में बनी रही थी। शायद इस वजह से हर कोई अंजलि अरोड़ा से जुड़ी बातों को जानने के लिए उन्हें गूगल पर सर्च कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके हेटर्स ने गूगल सर्चिंग में टॉप पर आने पर भी उन पर निशाना साध दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि कथित तौर पर बताए गए MMS की वजह से अंजलि सर्चिंग में रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS