Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में इस बार करवा चौथ मनाएंगे ये कपल, अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा रखेंगी व्रत!

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में इस बार करवा चौथ मनाएंगे ये कपल, अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा रखेंगी व्रत!
X
अंकिता के पति ने बिग बॉस के घर में कैसे रहना है और घरवालों के साथ गेम कैसे खेलना है, वो सब बहुत जल्दी सीख लिया है। वहीं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभी सीख रहे हैं। अब देखना ये होगा कि बिग बॉस के घर में ये कपल एक नवंबर 2023 को करवा चौथ कैसे मनाएगा। इनके फैंस इन्हें एक बार फिर एक-दूसरे के साथ खुश देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Bigg Boss 17 : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हुई है। इस बार इस शो में टीवी इंडस्ट्री की फेमस दो जोड़ी भी कंटेस्टेंट बनकर आई है। हम बात कर रहे हैं अंकिता लोखंडे - विक्की जैन और नील भट्ट- ऐश्वर्या शर्मा की। ये कपल बिग बॉस के घर में पहले दिन छाए हुए हैं। हालांकि, अंकिता के पति ने बिग बॉस के घर में कैसे रहना है और घरवालों के साथ गेम कैसे खेलना है, वो सब बहुत जल्दी सीख लिया है। वहीं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अभी सीख रहे हैं। अब देखना ये होगा कि बिग बॉस के घर में ये कपल एक नवंबर 2023 को करवा चौथ कैसे मनाएगा। इनके फैंस इन्हें एक बार फिर एक-दूसरे के साथ खुश देखने का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, बिग बॉस 17 के पिछले एपिसोड में विक्की और अंकिता लोखंडे की काफी झगड़े हुए है। विक्की ने अंकिता को यहां तक कह दिया था कि वह उनके गुलाम नहीं है। जबकि, अंकिता अपने पति के लिए ही बिग बॉस के घर में आई है। शो के प्रोमो में अंकिता कई बार कह चुकी हैं कि विक्की जब से बिग बॉस के घर में आए हैं। तब से उनका व्यवहार बदल गया है। अंकिता ने विक्की जैन से 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है। इस साल वह अपना दूसरा करवा चौथ मनाने जा रहे हैं। हालांकि, अंकिता लोखंडे ने पिछले साल एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह पिछले 2-3 सालों से करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट मनाएंगे करवा चौथ

टीवी एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साल 2021 में 30 नवंबर को शादी कर ली थी। दोनों इस साल बिग बॉस के घर में हैं। नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या से बहुत प्यार करते हैं और वह बिग बॉस के घर में भी अपनी पत्नी को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस के घर में दोनों के लिए रहना आसान नहीं है। इसके बाद भी वह कोशिश कर रहे हैं। इस साल दोनों को बिग बॉस के घर में ही अपना करवा चौथ मनाना पड़ेगा। अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बिग बॉस करवा चौथ पर कुछ स्पेशल करने वाले है।



ये भी पढ़ें- Rajkumar Rao: एक्टर राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने बनाया नेशनल आइकन

Tags

Next Story