Anupamaa: शो के इस अहम किरदार का हुआ निधन, रुपाली गांगुली और बाकियों ने दी श्रद्धांजली

स्टार प्लस के मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में अहम किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस माधवी गोंगटे (Madhavi Gongate) का निधन हो गया है। माधवी गोंगटे (Madhavi Gongate died) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया। 58 साल की माधवी को कोविड -19 (Covid-19) वायरस के संक्रमण के बाद मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
'अनुपमां' शो में मेन लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने माधवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया (Social Media) पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से माधवी की फोटो स्टोरी शेयर करते हुए कहा, "बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी।" बता दें कि माधवी 'अनुपमां' शो में रुपाली की मां का रोल प्ले कर रहीं थी। कोरोना के बाद जब माधवी की तबीयत बिगड़ी तो उनकी जगह पर सविता प्रभुने (Savita Prabhune) को इस रोल के लिए साइन किया गया था।
रुपाली के अलावा माधवी के निधन पर उनकी दोस्ती नीलू कोहली (Nilu Kohli) ने भी उन्हें श्रद्धांजली दी है। इसके साथ ही 'अनुपमां' सीरियल में रुपाली गांगुली की सास का किरदार निभाने वाली अल्पना बुच (Alpana Buch) और भाई का किरदार निभाने वाले मेहुल निसार (Mehul Nisar) ने भी माधवी को श्रद्धांजली दी है। मेहुल निसार ने माधवी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैरान..! सुन्न..! अविश्वसनीय..! माधवीजी हमें छोड़ कर चली गई..! RIP#madhavigogate #anupamaa" बता दें कि माधवी को लोकप्रियता मिली मराठी फिल्म 'घनचक्कर' (Ghanchkkar) के साथ। इस फिल्म में वह अशोक सराफ के साथ नजर आईं थीं। उन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल्स जैसे, 'कोई अपना सा', 'ऐसा कभी सोचा ना था', 'कहीं तो होगा' में भी काम किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS