विराट और अनुष्का की शादी को हुए 4 साल पूरे, एक्ट्रेस ने पति के लिए शेयर किया रोमांटिक नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की शादी को शुक्रवार को चार साल पूरे हो गए हैं। अनुष्का और विराट की शादी (Anushka and Virat Marriage) 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी (Anushka Virat Wedding Anniversary) के मौके पर सोशल मीडिया (Social Media) पर कई सारी फोटोज शेयर की है। इसके साथ ही अनुष्का ने अपने पति के लिए एक रोमांटिक नोट शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Anushka Sharma Instagram) से अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने विराट संग अपनी गूफी फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में अनुष्का और विराट अजीबो गरीब पोज किए हैं। अनुष्का ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कोई आसान रास्ता नहीं है, कोई शॉर्टकट होम नहीं है। आपका पसंदीदा गीत और शब्द जो आपने हमेशा जिये हैं। ये शब्द रिश्तों सहित हर चीज के लिए सही हैं। धारणाओं और प्रकाशिकी से भरी दुनिया में आप जो व्यक्ति हैं, उसके लिए जबरदस्त साहस चाहिए। जब मुझे इसकी आवश्यकता हुई तो मुझे प्रेरित करने के लिए और जब आपको सुनने की आवश्यकता हो तो अपना दिमाग खुला रखने के लिए धन्यवाद। समान विवाह तभी संभव है जब दोनों सुरक्षित हों। और आप सबसे सुरक्षित आदमी हो जिसे मैं जानती हूं! जैसा कि मैंने पहले कहा, भाग्यशाली वे हैं जो वास्तव में आपको सच में जानते हैं, सभी उपलब्धियों के पीछे की आत्मा.. प्यार, ईमानदारी, पारदर्शिता और सम्मान हमेशा हमारा मार्गदर्शन करें। पी.एस. : काश हमारी ये नासमझी कभी न रुकें। मुझे हमारे बारे में यह पसंद है।"
इसके अलावा विराट कोहली ने भी अपने इंस्टा अकाउंट (Virat Kohli Instagram) से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में क्रिकेटर ने अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका (Vamika) के साथ की फोटोज शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के लिए एक बहुत प्यारा नोट शेयर किया था। इस नोट में विराट ने अनुष्का को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक फैमिली के रूप में यह उनकी पहली सालगिरह है और इस छोटे से मंचकिन के साथ जीवन पूरा हो गया है। बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली की बेटी (Anushka and Virat Daughter) वामिका का जन्म साल 2021 में 11 जनवरी को हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS