अनुष्का शर्मा ने लाडली बेटी वामिका पर लुटाया प्यार, फोटोज पर सेलेब्स भी कर रहे रिएक्ट

Anushka Sharma: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। आज का दिन एक्ट्रेस और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बेहद खास है। इसी दिन ठीक दो साल पहले अनुष्का ने अपनी बेटी का स्वागत किया था। अपनी बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर अनुष्का ने एक प्यारी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके कमेंट में सेलेब्स से लेकर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वामिका के बर्थडे पर अनुष्का ने शेयर की फोटो
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली की वामिका (Vamika) के साथ की फोटोज फैंस का दिल जीत लेती है। कपल भी अपनी बेटी की क्यूट फोटोज शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपनी बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर रिवील नहीं किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'दो साल पहले मेरा दिल खुला हुआ था।' फोटो के बारे में बात करें तो वामिका के जन्मदिन के खास दिन के मौके पर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें अनुष्का को वामिका के चेहरे को चूमते हुए देखा जा सकता है।
सेलेब्स कर रहे अनुष्का की पोस्ट पर रिएक्ट
एक्ट्रेस की पोस्ट पर ज्यादातर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीति मोहन (Neeti Mohan) से लेकर काजल रघवानी (Kajal Raghwani) तक सेलेब्स वामिका को बर्थडे पर विश कर रहे हैं। फैंस भी अनुष्का की बेटी पर अपना भरपूर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी अपनी नन्ही परी के साथ पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवाते दिख रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वृंदावन के धार्मिक दौरे के बाद अपने नए साल की शुरुआत की थी। इस दौरान भी वामिका की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आज एक बार फिर एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में आ गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS