सोशल मीडिया पर छाई अनुष्का, विराट और वामिका की फोटो, फैंस ने पूछा- दर्शन कब होंगे

सोशल मीडिया पर छाई अनुष्का, विराट और वामिका की फोटो, फैंस ने पूछा- दर्शन कब होंगे
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फैमिली फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा, अपने पति विराट कोहली और वामिका के साथ नजर आ रही हैं। अनुष्का और विराट इस फोटो में कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फैमिली फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा, अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और वामिका (Vamika) के साथ नजर आ रही हैं। अनुष्का और विराट इस फोटो में कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। तीनों की ये फोटो काफी क्यूट लग रही है। सोशल मीडया पर इस फोटो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

अनुष्का की इस हैप्पी फैमिली फोटो को विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। विराट के इस पोस्ट पर महज एक घंटे में 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुकें हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने कैपश्न में हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। इस फोटो में तीनों ब्रेकफास्ट एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर विराट और अनुष्का के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस कपल के फैंस उनकी बेटी वामिका की झलक पाने के लिए भी बेकरार हैं। पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए पूछ रहें हैं कि दर्शन कब होंगे।

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने विराट और वामिका की फोटो अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की थी। इस फोटो में विराट अपनी प्यारी से बेटी वामिका के साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। अनुश्का ने ये पोस्ट शेयर करते हुए काफी प्यारा कैप्शन दिया था। कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था," मेरा पूरा हार्ट एक फ्रेम में।" आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुश्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। दोनों की बेटी वामिका का जन्म इसी साल फरवरी की 11 तारीख को हुआ था। विराट कोहली ने इस खास मौके पर प्रेस को गिफ्ट्स और मिठाइयां देते हुए उनसे बेटी की कोई भी फोटो मीडिया में न दिखाने का अनुरोध किया था।

Tags

Next Story