तलाक के बाद भी बेटे के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं अरबाज और मलाइका, करोड़ों में है अरहान की नेट वर्थ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड्स का नाम भी काफी पॉपुलर होता है। उन्हें अपने पेरेंट्स से पॉपुलैरिटी विरासत में मिलती है। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के बेटे अरहान खान (Arhaan khan) भी हैं। करीब 18 साल तक शादी में रहने के बाद 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते टूटने का असर अपने बेटे पर नहीं पड़ने दिया। यह जगजाहिर है कि दोनों ही अपने बेटे अरहान से बेशुमार प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरहान खान की अपनी एक पहचान है और उनकी नेट वर्थ भी एक सुपरस्टार से कम नहीं है।
पेशे से लोकप्रिय सिंगर और मॉडल हैं अरहान खान
अरहान की उम्र 19 साल के करीब है और अभी कुछ दिन पहले ही वे अपनी पढ़ाई खत्म कर विदेश से वापस लौटे हैं। मलाइका और अरबाज के लाडले का नाम किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फ़िलहाल वे एक लोकप्रिय सिंगर और मॉडल है। उनकी बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री कब होगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा। पेरेंट्स के अलग होने के बावजूद भी अरहान एक ऐसा कनेक्शन हैं जो दोनों को जोड़ कर रखे हैं।
काफी समझदार हैं अरहान खान
मलाइका और अरबाज कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि उनका बेटा काफी समझदार हैं। उसने कभी भी उनके टूटे रिश्ते पर सवाल नहीं किया। वहीं अरबाज और मलाइका अपने बेटे के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। उन्होंने अपने ख़राब रिश्ते का असर अपने बच्चे पर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने अपने खींचतान के बीच अपने बेटे को मुद्दा नहीं बनाया और कस्टडी मलाइका को मिला लेकिन जब चाहे अपने बेटे से मिल सकते हैं।
कई बार बेटे की वजह से साथ में स्पॉट हुए अरबाज और मलाइका
अभी हाल ही में अरबाज और मलाइका बेटे अरहान के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने गए थे जब वो विदेश से लौटे थे। इस दौरान वे अपने बेटे को हुग करते हुए और भावुक होते हुए भी देखे गए थे।
पेशे से मॉडल हैं अरहान
मलाइका और अरबाज के बेटे अरहान खान पेशे से मॉडल और सिंगर हैं। वे कई टॉप ब्रांड्स के फेस रह चुके हैं। अपने दम पर वे आज इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों के मालिक हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है। जो इंडियन करेंसी में 37 करोड़ रूपये से अधिक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS