Shiv Shakti शो के साथ Arjun Bijlani का कमबैक, प्रोमो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

Pyaar Ka Pehla Adhyay: Shiv Shakti: मशहूर टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) अपने अपकमिंग शो के साथ एक बार फिर फैंस की जिंदगियों में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। अर्जुन बिजलानी प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति नाम के एक फिक्शनल शो के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस शो की शूटिंग शुरू करने से पहले अर्जुन भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। बता दें कि प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति की शूटिंग के लिए अर्जुन ने वाराणसी (Varanasi) की यात्रा की और इस समय वह वहीं शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने अपने नए शो का प्रोमो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है।
प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति प्रोमो रिलीज
टीवी के बेहतरीन एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर अपने नए शो का जबरदस्त प्रोमो शेयर किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस शो में अर्जुन बिजलानी के साथ बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस निक्की शर्मा (Nikki Sharma) भी नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में हम शक्ति का किरदार निभा रही निक्की को एक पॉजिटिव और मोटिवेटेड लड़की की भूमिका निभाते हुए देख सकते हैं, जबकि शिव की भूमिका निभा रहे अर्जुन एक सीरियस रहने वाले इंसान की भूमिका निभा रहे हैं।
इस प्रोमो को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि "शिव के टूटे हुए टुकड़ों को समेटकर, क्या शक्ति कर पाएगी उसे पूरा? जानने के लिए देखें एक नई कहानी प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति।" बता दें कि अर्जुन (Arjun Bijlani) के नए शो के लिए उनके फैंस बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही, टीवी के अन्य सेलेब्स ने अर्जुन को कमेंट कर बधाइयां भी दी है।
प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति शो से जुड़ी अहम बातें
बता दें अर्जुन और निक्की का नया शो प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति एक दूसरे शो 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' का स्पिनऑफ है। इस शो में शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय मुख्य भूमिकाओं निभा रहे हैं। वहीं, प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति को भी आप जी टीवी पर 3 जुलाई को शाम 7:30 बजे देख पाएंगे।
Also Read: हर 3 घंटे में खाना खाते हैं Arjun Bijlani, जानिए TV के इस हॉट और हैंडसम मुंडे का Fitness Secret
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS