Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका का पोस्ट, शेयर किया बिना कपड़े वाला फोटो

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका का पोस्ट, शेयर किया बिना कपड़े वाला फोटो
X
Arjun Kapoor Birthday: मलाइका ने अपना इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर एक अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं।

Arjun Kapoor Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही लुक में दिखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर का 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर अर्जुन कपूर ने प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका (Girlfriend Malaika) जमकर ठुमके लगाती हुई दिखाई दीं। इसके बाद अब मलाइका ने अपने इंस्ट्राग्राम (Instagram) पर अर्जुन कपूर की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन कपूर एक अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ उसमें कैप्शन भी दिया गया है।

एक्ट्रेस मलाइका (Famous Actress Malaika) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। इस तरह की फोटो मलाइका ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले भी की थी। जिसके कारण वह बहुत ट्रोल भी हुई थीं। इसके अलावा मलाइका ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं। साथ ही एक अन्य फोटो किसी नदी के पास की है। इन सभी फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन भी लिखे हैं। यह फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर छा गया।


मलाइका के इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐसी फोटो शेयर करने के बाद जमकर कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों ने यहां तक कमेंट में लिखा है कि आपको वह सब कुछ मिले, जो आपका दिल चाहता है। साथ ही दूसरे यूजर्स ने बर्थडे विश किया है। वहीं, यूजर्स के कमेंट पर मलाइका ने भी रिप्लाई किया है। बता दें कि आज यानी 26 जून को मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का जन्मदिन है। अर्जुन के बर्थडे के मौके पर ही मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम ये तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन की फोटोज के साथ ही उनकी बर्थडे पार्टी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अर्जुन को उनके फैंस भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Tags

Next Story