Arjun Malaika: लंदन की सड़कों पर डिनर डेट पर निकले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखें वायरल तस्वीरें

Arjun Malaika: लंदन की सड़कों पर डिनर डेट पर निकले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखें वायरल तस्वीरें
X
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक साथ नजर आते हैं। अब एक बार फिर दोनों रोमांटिक अंदाज में लंदन के एक होटल में डिनर डेट पर गए। इसकी जानकारी अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरे सामने आई थी। इसके बाद से ही मलाइका-अर्जुन खुलकर सभी के सामने आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार जो फोटोज सामने आई है, उन्हें देख दोनों का रिलेशन काफी मजबूत लग रहा है। मलाइका अरोड़ा भी इन दिनों अर्जुन के साथ डांस करने और पार्टी में साथ जाने में बिल्कुल भी कतराती नहीं है। इस बार दोनों एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में दिखे हैं।

लंदन में डिनर डेट पर पहुंचे अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमे उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका की साइड फोटो दिख रही है। इस तस्वीर के जरिए अर्जुन ने बताया है कि वो मलाइका के साथ लंदन के KIYON रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर गए हैं। आप भी तस्वीर में देख सकते हैं मलाइका ने हाथ में मेन्यू बुक ले रखी है। साथ ही अपनी उंगली पर बने लव टेटू को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अर्जुन ने कैप्शन में होटल के खाने की तारीफ करने के अलावा मलाइका की तारीफ करते हुए लिखा बेस्ट कंपनी। आपकी जनाकरी के लिए बता दें कि अर्जुन, लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी एक्टर की आने वाली फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।


मलाइका ने अर्जुन को बताया बेस्ट फ्रेंड

मलाइका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन को अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि अर्जुन के साथ मेरा मजबूत बॉन्ड है और वो मेरा अच्छा दोस्त भी है। रिपोर्ट के अनुसार मलाइका ने यह भी कहा कि रिलेशनशिप की खास बात यह है कि आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ ठीक वैसे ही रह सके जैसे आप असल जिंदगी में है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो अर्जुन के साथ ठीक वैसी ही रह पाती है, जैसी वह रियल लाइफ में हैं।

Tags

Next Story