अर्जुन कपूर ने लेडी लव संग शेयर की मिरर सेल्फी, ब्रेकअप की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप

अर्जुन कपूर ने लेडी लव संग शेयर की मिरर सेल्फी, ब्रेकअप की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप
X
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही थी। ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मलाइका के साथ एक फोटो शेयर कर इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही थी। बीते दिन यह दावा किया गया था कि कपल का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मलाइका के साथ एक फोटो शेयर कर इन अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी अफवाहों का उनकी जिंदगी में कोई जगह नहीं है। अर्जुन और मलाइका दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हैं।

अफवाहों के लिए नहीं है कोई जगह

कपल गोल सेट कर रहे इस जोड़े के ब्रेकअप कि खबर लोगों के लिए एक सदमे से कम नहीं था लेकिन अर्जुन कपूर के पोस्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनके इस पोस्ट से यही लग रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ पहले जैसा ही है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने लेडी लव के साथ एक मिरर सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, "अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। आप सभी सुरक्षित रहिए, ब्लेस्ड रहिए और लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।"

लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

गौरतलब है कि बुधवार को यह खबर आ रही थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और दोनों का ब्रेक-अप हो गया है। कपल लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में है। उन्हें साथ में कई बार स्पॉट किया जाता है और दोनों पब्लिकली अपने रिश्ते को एक्सेंट करते हैं। गौरतलब है कि अर्जुन को अभी हाल ही में बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के बेहद करीब है इसके बावजूद वह डिनर के बाद मलाइका से मिलने नहीं गए। वहीं मलाइका आमतौर पर अर्जुन के साथ इन फैमिली डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार वह नहीं दिखी जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गयी थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

Tags

Next Story