वरुण और नताशा की फिर टल गई सगाई, जानिए कौन डाल रहा है अड़चन

वरुण धवन और नताशा दलाल पिछले काफी समय से रिलेशन में हैं। दोनों की शादी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। वरुण धवन के 32वें जन्मदिन पर उम्मीद जताई जा रही थी कि इस खास मौके पर दोनों की सगाई हो सकती है लेकिन अब पता चला है कि वरुण धवन ने नताशा के साथ सगाई को टाल दिया है।

वरुण धवन और नताशा की सगाई को टालने की मुख्य वजह है उनकी फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक। वरुण धवन के जन्मदिन पर उनके पिता डेविड धवन ने उनकी सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक की घोषणा की है और जिसमें वरुण के साथ सारा अली खान को कास्ट किया गया है।
वरुण इस समय अपना पूरा ध्यान अपने फिल्मी कैरियर पर देना चाहते हैं। 'कुली नंबर 1' वरुण के पिता की होम प्रोडक्शन फिल्म है इसलिए उनका मानना है कि इस फिल्म को लेकर उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। फिलहाल वरुण अपने और नताशा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं और नताशा को लेकर दोनों परिवारों में भी सहमति है।
नताशा को अक्सर धवन परिवार में कई मौकों पर देखा जाता है। अब देखना केवल ये है कि वरुण कब अपनी दुल्हनियां को अपने घर लेके जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS