Ramayan के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी को राम ने दी श्रद्धांजली तो वहीं सीता और लक्ष्मण भी हुए दुखी

Ramayan के रावण अरविंद त्रिवेदी को राम ने दी श्रद्धांजली तो वहीं सीता और लक्ष्मण भी हुए दुखी
X
टीवी के सबसे चर्चित शो 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस समाचार को सुनकर उनके साथ काम करने वाले राम यानी कि अरुण गोविल, सीता यानी कि दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी काफी आहत है। सभी ने सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए पोस्ट शेयर किया।

टीवी के सबसे चर्चित शो 'रामायण' (Ramayana) में रावण (Ravana) का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अरविंद 82 साल के थे और पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी मीडिया को एक्टर के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी (Kaustubh Trivedi) ने दी। कौस्तुभ ने बताया कि अंकल की हालत पिछले 3 सालों से कुछ खास ठीक नहीं चल रही थी, जिसके कारण उन्हें बार- बार अस्पताल ले जाना पड़ता था। पिछले महीने ही वह अस्पताल से घर लौटे थे और कल रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कांदीवली स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया। इस समाचार को सुनकर उनके साथ काम करने वाले राम (Ram) यानी कि अरुण गोविल (Arun Govil), सीता (Sita) यानी कि दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) और लक्ष्मण (Laxman) का रोल करने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) काफी आहत है। सभी ने सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए पोस्ट शेयर किया।

जहां अरुण गोविल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।"

वहीं सुनील लहरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से दिवंगत एक्टर की फोटो पोस्ट करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है। सुनील ने अपने कैप्शन में लिखा, "बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांती दे....मैं अवाक हूं मैने अपने पिता समान मेरे मार्गदर्शक शुभचिंतक और सज्जन व्यक्ति को खो दिया।"

इसके अलावा रामायण में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अरविंद त्रिवेदी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनके परिवार के प्रति दिल से मेरी संवेदना… एक बहुत अच्छे इंसान। #arvindtrivedi #ravan।" आपको बता 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी बहुत बड़े राम भक्त थे। भले ही आज अरविंद हमारे बीच न रहे हों लेकिन 'रामायण' टीवी सीरियल में निभाया गया उनका किरदार अमर है।

Tags

Next Story