पंजाबी सिंगर Balwinder Safri का 63 की उम्र में इंग्लैंड में हुआ निधन, परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पंजाबी सिंगर Balwinder Safri का 63 की उम्र में इंग्लैंड में हुआ निधन, परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
X
Balwinder Safri passed away: पंजाब के लोकप्रिय सिंगर बलविंदर सफरी (Balwinder Safri has passed away) का निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से कोमा में थे और इंग्लैंड के एक हॉस्पिटल में बीते 86 दिनों से एडमिट थे।

Balwinder Safri passed away: पंजाब के लोकप्रिय सिंगर बलविंदर सफरी (Balwinder Safri has passed away) का निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से कोमा में थे और इंग्लैंड के एक हॉस्पिटल में बीते 86 दिनों से एडमिट थे। पंजाबी सिंगर बलविंदर के निधन के बारे में अधिकारीक जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर दी है।

परिवार ने सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी

दरअसल उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए कहा कि हम आप लोगों को यह जानकारी देना चाहते हैं "कि हमारे लीजेंड बलविंदर सफरी का निधन हो गया है। हम अनुरोध करते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे। आप सभी का धन्यवाद।" ऐसी जानकारी मिली है कि पॉपुलर गायक बलविंदर को 20 अप्रैल के दिन इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन शहर के न्यू क्रॉस अस्पताल में भर्ती किया गया था। बलविंदर की कुल चार बाइपास सर्जरी की गई। हालांंकि उनकी तबियत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद वे कोमा में चले गए। गौरतलब है कि बलविंदर का सीटी स्कैन करने के बाद पता चला कि सिंगर का ब्रेन डैमेज हो गया है।



सिंगर के निधन से पंजाबी इंडस्टरी में पसरा शौक

बलविंदर को भंगड़ा स्टार के नाम से काफी ज्यादा जाना था। सिंगर के निधन से पंजाबी इंडस्टरी में शौक का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस तथा सेलेब्स उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वहीं नीरू बजवा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि "आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार गानें देने के लिए धन्यवाद।"




Tags

Next Story