बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार सुपरहिट तराने जिन्होंने भारतीय संगीत को दिया नया आयाम

भारतीय संगीत को नया कलेवर-फ्लेवर देने वाले बप्पी दा (Bappi Lahiri) अब इस दुनिया में नहीं रहे पर म्यूजिक इंडस्ट्री को ऊंचाई पर पहुंचाने ओर दुनियाभर में अलग पहचान दिलाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। बप्पी दा ने पारम्परिक भारतीय संगीत में पॉप म्यूजिक का जो तड़का लगाया उसने इंडस्ट्री को नए आयाम दिए और सिखाया कि कुछ नया करने के लिए जोखिम उठाने से पीछे हटना नहीं चाहिए।
अपने हिट संगीत और गीतों के अलावा बप्पी दा एक और शौक की वजह से मशहूर थे, जो था सोने के गहने पहनना। दरअसल बप्पी लाहिड़ी अमेरिकन पॉपस्टार एल्विस प्रेस्ली के बड़े फैन थे और चाहते थे कि वो भी उनकी तरह मशहूर हो जाए। सोना पहनने का शौक भी उन्हें एल्विस प्रेस्ली को देखकर ही लगा था और इस शौक ने भी बप्पी दा को काफी शोहरत दिलाई। बप्पी दा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए है पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ उनकी जोड़ी ने तो ऐसा धमाल मचाया था कि फैंस आज भी इनके गानों को याद करते है। आज हम आपको बप्पी दा के उन सदाबहार तरानों के बारे में बताने जा रहे जो उनके करियर में स्वर्णिम अध्याय माने जाते है।
याद आ रहा है
जिम्मी आजा
जवानी जाने मन
आज रपट जाने दो
यार बिना चैन कहां रे
आप के आ जाने से
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS