सलमान की 'भारत का 'Slow Motion Song' रिलीज, दिशा पटानी के साथ 'Fast Fast' लगाये ठुमके

फिल्म 'भारत' के पोस्टर और ट्रेलर के बाद आज फिल्म का पहला गाना 'स्लो मोशन' रिलीज किया गया है। गाने में सलमान खान और दिशा पटानी का गजब का डांस देख फैन्स बेहद खुश हैं। गाने का सेटअप 'सर्कस' का है जिसमें दिशा और सलमान दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। पीले रंग की साड़ी में दिशा कमाल की खुबसूरत लगी हैं। 'स्लो मोशन' गाने में 1960 के दशक के सलमान का किरदार पर बेस्ड है। फिल्म में सलमान उस वक्त सर्कस के आर्टिस्ट होते हैं। दिशा और सलमान दोनों सर्कस के आर्टिस्ट का किरदार निभाते नजर आयेंगे।
गाने की शुरुआत सलमान के मौत का कुआं 'में एक घातक स्टंट से होती है और दिशा ने बड़ी आसानी से एक शानदार कॉस्टयूम में कई सारे स्टंट और डांस करती नजर आती हैं।'स्लो मोशन' को गया है 'नक्श अज़ीज़' और 'श्रेया घोषाल' ने। यह गाना सलमान खान के डांस नंबर के तौर पर भी देखा जा सकता है। फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS