अप्रैल 2022 में भारती सिंह के घर गूंजेगी किलकारी, मामाओं को दिया बच्चे के स्वागत का न्योता

अप्रैल 2022 में भारती सिंह के घर गूंजेगी किलकारी, मामाओं को दिया बच्चे के स्वागत का न्योता
X
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। कॉमेडियन का मजाकिया अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आता है। हाल ही में भारती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अप्रैल 2022 तक उनकी डिलीवरी हो जाएगी।

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। कॉमेडियन का मजाकिया अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आता है। हाल ही में भारती का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अप्रैल तक उनकी डिलीवरी हो जाएगी।

दरअसल, भारती सिंह के इस वीडियो को पैपराजी ने शूट किया है। जिसमें एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर भारती सिंह से सवाल करते हैं कि खुशखबरी कब मिलेगी। इस पर भारती सिंह कहती हैं 'अरे वाह दाई मां ईधर ही है.. बस अप्रैल में मिल जाएगी आपको खुशी आप पहुंच जाएंगे ना वहां...।'' इसके बाद भारती कहती हैं कि लड़का हो या लड़की जो भी हो तंदुरुस्त हो। उन्होंने पैपराजी को अपने होने वाले बच्चे का मामा कह दिया और सभी से कहा कि वो उनके बच्चे का स्वागत करने के लिए आएं। इसके साथ ही भारती ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इमली और खट्टा खाने का जमाना चला गया। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होता था, वह सब कुछ खाती हैं।

बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने आने वाले बच्चों को लेकर काफी खुश हैं और अपनी इस खुशी को अपने फैन्स से भी शेयर करते हैं। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। यह कपल बेहद क्यूट है और अपने मजाकिया अंदाज से सबको हंसाता रहता है।



Tags

Next Story