नहीं रहे महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती, कर रहे थे आर्थिक तंगी का सामना

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के शो महाभारत (Mahabharat) में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया। वह पिछले साल दिसंबर में 74 साल के हुए थे। पंजाब के रहने वाले और पौराणिक धार्मिक शो में भीम की भूमिका निभाने के बाद एक्टर हर घर में पॉपुलर हो चुके थे।
खेल में भी टॉप पर थे प्रवीण कुमार सोबती
पेशे की बात करें तो एक एक्टर होने के अलावा वह एक एथलीट भी थे और हैमर और डिस्क थ्रो में टॉप प्लेयर भी थे। रिपोर्ट्स की माने तो वह एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता थे और उन्होंने ओलंपिक में भी भाग लिया था। प्रवीण कुमार ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अहम रोल में नजर आए थे। वह विलेन के रोल के लिए पॉपुलर थे। खेल से लेकर एक्टिंग के क्षेत्र में प्रवीण हमेशा टॉप पर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मंजे हुए खिलाड़ी थे महाभारत के भीम
सोबती एक समय में बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट हुआ करते थे और उन्होंने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए कई पदक जीते हैं। उन्होंने हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में गोल्ड मैडल विजेता थे। उन्होंने ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्होंने 1960 और 70 के दशक के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। टीवी में प्रवेश करने से पहले उन्होंने लगभग 30 फिल्मों में काम किया। वहीं बाद में बीआर चोपड़ा ने उन्हें महाभारत का ऑफर दिया। इस शो में उन्होंने भीम का रोल प्ले किया और लोगों ने उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा भीम के नाम से जानने लगे।
आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना
लोगों के बीच वह अपने फिजिकल अपीयरेंस की वजह से काफी मशहूर थे। वहीं महाभारत के लिए भीम के रोल में उन्होंने इस कदर जान फूंकी थी कि लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। इस रोल में उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया। रिपोर्ट्स की आने तो निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे वहीं एक्टर लम्बे समय से वह बीमार भी चल रहे थे।
राजनीति में भी आजमा चुके हैं हाथ
इतना ही नही प्रवीण कुमार सोबती ने 2013 में राजनीति में प्रवेश किया और उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा। इसके बाद उन्होंने 'आप' का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS