Brijesh Tripathi Death: मशहूर भोजपुरी एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का हार्ट अटैक से निधन, दो हफ्ते पहले हुआ था डेंगू

Brijesh Tripathi Death: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी (Brijesh Tripathi) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। खबरों की मानें तो एक्टर को 2 हफ्ते पहले डेंगू हुआ था और उनका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। हालांकि, हाल ही में मुंबई लौटने के बाद रविवार रात उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब एक्टर को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार मुंबई में रहता है और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, ब्रिजेश त्रिपाठी ने फिल्म इंडस्ट्री में 46 साल से ज्यादा का समय दिया। उन्होंने साल 1979 में फिल्म 'सैंया तोहारे कारन' से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म '1980 में टैक्सी चोर' थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा रहे। उन्होंने कई टीवी सीरीज में भी काम किया। वह 'हमार बॉडीगार्ड शिवा', 'ड्राइवर राजा', 'पिया चंदानी', 'राम कृष्ण बजरंगी' और 'जनता दरबार' समेत अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। एक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
ब्रिजेश त्रिपाठी ने बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
ब्रिजेश त्रिपाठी ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रवि किशन, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना समेत अन्य कई बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में की हैं। वह अपने दोस्त की मदद से फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हुए थे। एक्टर को भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके अहम योगदान के लिए जाना जाता है। उनके इस सफर में उनके परिवार ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।
ये भी पढ़ें- Tanuja Hospitalised: अस्पताल में भर्ती हुईं काजोल की मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS