Bhojpuri Song: भोजपुरी हसीना पर खेसारी लाल ने लुटाया जमकर प्यार, लव केमिस्ट्री से नहीं हटा पा रहे लोग नजर

Bhojpuri Song: भोजपुरी हसीना पर खेसारी लाल ने लुटाया जमकर प्यार, लव केमिस्ट्री से नहीं हटा पा रहे लोग नजर
X
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का नया गाना 'हसीना' जमकर धमाल मचा रहा है। लेटेस्ट सॉन्ग में खेसारी का रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है। आप भी देखिए खेसारी का लेटेस्ट सॉन्ग...

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गानों, फिल्मों की वजह से फैंस के दिलों में बसे रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर लाइव इवेंट में एक्टर की दीवानगी लोगों के बीच देखने को मिलती है। खेसारी की पॉपुलैरिटी का ये आलम है कि उनका नया गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाता है। अब इसी लिस्ट में उनका नया गाना 'हसीना' भी शामिल हो गया है।

हसीना गाने में दिखा खेसारी का जलवा

खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने की वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'शादियों का आ गया महीना और खेसारी लाल यादव ले आए हैं, अपना नया गाना 'हसीना' नाचो ऐसा की ठंड में भी आ जाए पसीना।' खेसारी लाल के संग 'हसीना' सॉन्ग में अभिनेत्री यामिनी सिंह नजर आ रही है। दरअसल, रिलीज के दो दिन के अंदर ही खेसारी के लेटेस्ट सॉन्ग को 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूटयूब पर आंकड़ा थमने का नाम भी नहीं ले रहा है।

खेसारी का नया गाना हुआ वायरल

हसीना गाने को यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यामिनी और खेसारी लाल की लव केमिस्ट्री भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। देखते ही देखते खेसारी का सॉन्ग शादियों के सीजन का टॉप ट्रेंडिंग आइटम गाना बन चुका है। इतना ही नहीं गाने में यामिनी सिंह की लुक और अदाओं ने तो लोगों की धड़कने ही बढ़ा दी है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार की जोड़ी मिलकर सॉन्ग में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। इस गाने को भी खेसारी के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग में गिना जा रहा है। बताते चलें कि खेसारी लाल के मोस्ट पॉपुलर गानों में 'पागल बनाइबे' शामिल है। इसे गाने को यूटयूब पर 331 मिलियन बार देखा गया है। इसके अलावा 'लहंगा लखनऊआ', 'नथुनिया' और 'सज के सवर' जैसे कई सॉन्ग जबरदस्त वायरल हुए थे।

Tags

Next Story