Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी खो बैठेंगे होश

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख आप भी खो बैठेंगे होश
X
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी अदाकारी की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इस बार उन्होंने अपने एक लेटेस्ट सॉन्ग पर धमाकेदार डांस परफॉरमेंस दी है।

Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी अदाकारी की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री के सभी गाने लोगों को बेहद पसंद आते हैं। हाल ही में उनका लेटेस्ट गाना रिलीज हुआ था। इस पर एक्ट्रेस लगातार रील्स भी शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षरा ने अपने एक गाने पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने और पवन सिंह (Pawan Singh) के एक भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पर डांस करती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया (social media) पर एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि वह दो दोस्तों के साथ अपने एक पॉपुलर गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती दिख रही हैं। अक्षरा सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग पति के झुलुफिया हाल ही में यूटयूब पर रिलीज हुआ था, जो देखते ही देखते वायरल होने लगा है। वहीं, अक्षरा की इंस्टा रील्स का तो क्या ही कहना। फैंस उनकी वीडियो को सॉन्ग से भी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से पॉपुलर अक्षरा सिंह की एक्टिंग और डांस करने की अपनी एक अलग खूबी हैं।

यहां पढ़ें: बॉलीवुड की इन हसीनाओं के ड्रेसिंग सेंस के रहे पूरे साल चर्चे, फैंस तो हार ही बैठे दिल

अक्षरा ने शेयर की डांस वीडियो

लेटेस्ट वीडियो में अक्षरा सिंह के डांस मूव्स को देखने के बाद कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। एक्ट्रेस सॉन्ग पर कमाल के डांस स्टेप करती दिखीं। उन्होंने अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करते हुए जबरदस्त ठुमके भी लगाए। गाने के लिरिक्स की बात करें तो अक्षरा को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'जवानी मौरी गदर-गदर कराए सरेआम कतल-कतल।' आउटफिट की बात करें तो अक्षरा की खूबसूरती को पीले और गुलाबी रंग का घाघरा चार चांद लगाता दिख रहा है। हमेशा की तरह उनकी लेटेस्ट वीडियो पर कमेंट और लाइक की बरसात होने लगी है। ज्यादातर यूजर्स लव वाली इमोजी कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं।


Tags

Next Story