Bhojpuri Actress: 'पत्थर लगे या फूल काम करूंगी जरूर', इवेंट कैंसिल होने पर अक्षरा सिंह ने रखा अपना पक्ष

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते दिन से मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। बदलापुर मोहत्सव में एक्ट्रेस पर पत्थरबाजी हुई। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अब एक्ट्रेस ने खुलकर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पत्थर लगने की वजह से अक्षरा सिंह गुस्से में इवेंट छोड़कर चली गई। हालांकि अक्षरा सिंह का पूरे मामले पर कुछ अलग ही पक्ष है।
अक्षरा सिंह कभी नाराज नहीं होती
एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो नाराज नहीं होती है। अक्षरा का कहना है कि भगवान की कृपा से इवेंट में भारी तादाद में लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने हर बार की तरह इस बार भी कहा कि अक्षरा सिंह हो और बवाल ना मचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। उनका पक्ष वायरल खबरों से बिल्कुल अलग है। दरअसल, अक्षरा सिंह का कहना है कि उन्हें ऑर्गनाइजर ने उन्हें कहा था कि भीड़ कंट्रोल नहीं हो पा रही है। इसलिए कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया था। उन्होंने साफ किया कि मैनें अपनी नाराजगी से शो को नहीं छोड़ा था। इस पर अक्षरा का कहना है कि चाहे पत्थर बरसे या कुछ भी हो जाए। मैं नाराज नहीं होती हूं।
क्या हुआ था पूरा घटनाक्रम
बदलापुर मोहत्सव की वजह से एक्ट्रेस बीजी चल रही थी। इसी इवेंट में बीते दिन यानी बुधवार की देर रात अक्षरा सिंह भी इवेंट के दूसरे दिन स्टेज पर प्रफोर्म करने पहुंची थी। इस दौरान भारी तादाद में लोग एक्ट्रेस को देखने आए थे। बता दें कि अक्षरा अपने ही एक गाने पर जबरदस्त डांस कर रही थी। आचानकर भीड़ बेकाबू हो जाती है और दर्शकों के बीच बैठे कुछ शरारती तत्वों ने स्टेज पर पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। इसके बाद जैसा अक्षरा ने बताया शो को कैंसिल करना पड़ा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS