मोनालिसा की दिलकश अदाओं पर फिदा हुए फैंस, देखें मदहोश करने वाली वीडियो

भोजपुरी सेंसेशन मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। आए दिन मोनालिसा अपने नए-नए वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। साथ ही मोनालिसा को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जो बेसब्री से एक्ट्रेस के अपडेट्स का इन्तजार करते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो रील अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में मोनालिसा ग्रीन कलर की शर्ट और डार्क ग्रे कलर की शार्ट स्कर्ट में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए वाइट शूज कैरी किये हैं। नो मेकअप नेचुरल लुक और खुले बाल मोनालिसा की अदाओं को और दिलकश बना रहे हैं। वीडियो में 'सजाऊंगा लूट कर भी तेरे बदन की डाली को' जैसे खूबसूरत गाने का इस्तेमाल किया गया है। स्टार्ट होने के साथ ये वीडियो स्लो मोशन की तरफ बढ़ता जाता है पर फैंस की धड़कनें मोनालिसा की छलकती खूबसूरती के आगे जरूर बढ़ जाती हैं। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और फैंस ने कमेंट में एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाया है।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में शामिल हैं। जबरदस्त फैन फॉलोविंग के चलते न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी इन्होने काफी फेम हासिल किया है। आजकल मोनालिसा म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं पर फैंस उनके प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपने दम पर ये भोजपुरी एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में मोनालिसा के लाखों चाहने वाले देश और दुनिया में हैं जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS