भोजपुरी फेम नीलम गिरी आखिर किसकी हुई दीवानी? वीडियो शेयर कर किया खुलासा

भोजपुरी फेम नीलम गिरी आखिर किसकी हुई दीवानी? वीडियो शेयर कर किया खुलासा
X
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम गिरी अपने लेटेस्ट सॉन्ग और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Bhojpuri Actress Nilam Giri: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी (Nilam Giri) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। यूटयूब पर आए दिन उनके गाने और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्मों को भी दर्शक पसंद करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक म्यूजिक वीडियो से अपना सफर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आज सुपरस्टार कलाकारों के साथ सक्रीन शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नीलम गिरी इसमे गाना गाते हुए नजर आ रही है और उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नीलम गिरी ने शेयर किया वीडियो

नीलम गिरी एक बोट पर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। इसमे देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। वहीं वो 'हम दीवाने हो गए हैं आपके' गाने पर डांस कर रही हैं। यह गाना एक समय बेहद लोकप्रिय हुआ था। अब भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस एक्टिंग की वजह से फिर चर्चा में आ गईं हैं।

नीलम गिरी का वीडियो वायरल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के शौकिनों के बीच नीलम गिरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यूटयूब पर एक्ट्रेस के गानों को देखने से ही इनकी पॉपुलैरिटी का अनुमान लगाया जा सकता है। नीलम के सॉन्ग हो या फिल्में, सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। नीलम गिरी को एक्सप्रेशन क्वीन के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। एक्ट्रेस के गानों में भी उनके कमाल के एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं। फिलहाल उनके लेटेस्ट वीडियो की सराहना हर कोई कर रहा है। फैंस कमेंट कर लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर वो किसकी दीवानी हो गई हैं।

यहां पढ़े: खेसारी लाल मां की भक्ति में हुए लीन, देखें वीडियो



Tags

Next Story