Bhojpuri Chhath Geet 2021: रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का 'ऊगा हो सुरुज देव' छठ गीत, एक्ट्रेस की आवाज ने जीता फैंस का दिल

Bhojpuri Chhath Geet 2021: रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का ऊगा हो सुरुज देव छठ गीत, एक्ट्रेस की आवाज ने जीता फैंस का दिल
X
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह इन दिनों काफी एक्टिव हो गई हैं। इसी महीने एक्ट्रेस के दो गाने रिलीज हुए हैं। तो अब आज यानी गुरुवार को ही एक्ट्रेस का 'ऊगा हो सुरुज देव' छठ गीत रिलीज हुआ है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों काफी एक्टिव हो गई हैं। सोशल मीडिया पर तो अक्षरा सिंह अपने फोटोज और वीडियोज अक्सर शेयर करती रहती हैं। इसी महीने एक्ट्रेस के दो गाने 'सईया जी दिल्ली जाये ना देबो' (Saiya Ji Dilli Jaye Na Debo) और 'दिल की पुकार' (Dil Ki Pukar) रिलीज हुए हैं। इनमें से एक गाना तो फिल्मी है जबकी एक नवरात्री गीत है। तो अब आज यानी गुरुवार को ही एक्ट्रेस का 'ऊगा हो सुरुज देव' (Uga Ho Suruj Dev) छठ गीत रिलीज हुआ है।

इस छठ गीत को अक्षरा सिंह पूरी तरह से लीन होकर के गा रही हैं। छठ गीत 'ऊगा हो सुरुज देव' में एक्ट्रेस की मनमोहक आवाज आपका दिल जीत लेगी। इस छठ गीत में एक्ट्रेस की आवाज से उनकी मन की भक्ति का साफ पता चल रहा है। छठ का त्यौहार बिहार राज्य के निवासियों के लिए बेहद जरूरी होता है, ऐसे में अक्षरा सिंह का ये छठ गीत काफी पॉपुलर होनें वाला है। इस गीत में आपको एक्ट्रेस की आवाज में एक ठहराव सुनने को मिलेगा। गीत में एक ओर जहां अक्षरा सिंह इसे गाते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं इसकी वीडियो में छठ पूजा भी दिखाई गई है। यहां देखिए एक्ट्रेस का 'ऊगा हो सुरुज देव' छठ गीत..

'ऊगा हो सुरुज देव' छठ गीत को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ये एक ट्रेडिशनल छठ गीत है जिसे अक्षरा सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। इस छठ गीत का म्यूजिक कुणाल पंडित ने कंपोज किया है। इस छठ गीत को अब तक लगभग 70 हजार व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा सिंह के फैंस इस छठ गीत पर उनके वीडियो पर कमेंट्स करते हुए एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसी के साथ उन्हें शुभाकामनाएं भी दे रहे हैं।

Tags

Next Story