Bhojpuri Chhath Geet 2021: यूट्यूब पर ट्रेंडिंग है अक्षरा सिंह का ये नया छठ गीत, म्यूजिक वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपने आंसू

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया छठ गीत (Chhath Geet) रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह का 'बड़ा भाग पवले बाड़े' (Bada Bhag Pavle Bade) एक मार्मिक छठ गीत है। एक्ट्रेस का ये मार्मिक छठ गीत अपनी रिलीज के साथ ही यूट्यूब (Youtube) पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षरा के इस गीत को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
'बड़ा भाग पवले बाड़े' छठ गीत में अक्षरा सिंह ने समाज में उपेक्षित वर्ग के दर्द को शेयर किया है। ये गीत आप लोगों का उपेक्षित वर्ग के प्रति नजरिए को बदल देगा, और उनके प्रति आपके मन में सम्मान भर देगा। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा एक सूप बेचने वाली बनी है। वीडियो में दिखाया गया है कि समाज में उपेक्षित वर्ग को कितने जुल्म सहने पड़ते हैं। यहां देखिए 'बड़ा भाग पवले बाड़े' म्यूजिक वीडियो...
'बड़ा भाग पवले बाड़े' गाने को अपनी आवाज अक्षरा सिंह ने दी है। वहीं इस गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी (Manoj Matlabi) ने लिखे हैं। इस छठ गीत का म्यूजिक घुंघरू जी (Ghunghroo Ji) ने कंपोज किया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 677,825 देखा जा चुका है। इसी के साथ ही अक्षरा सिंह का ये गाना यूट्यूब पर 17वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में नजर आने के बाद से काफी एक्टिव हो गईं हैं। पिछले महीने ही अक्षरा के 'ऊगा हो सुरुज देव' (Uga Ho Suruj Dev) और 'सईया जी दिल्ली जाये ना देबो' (Saiya Ji Dilli Jaye Na Debo) जैसे कई गाने रिलीज हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS