Bhojpuri Gana : आम्रपाली दुबे ने अपनी बोल्ड अदाओं से धड़काया फैंस का दिल, बोलीं- 'जरा तवे देहिया...'

Bhojpuri Gana : आम्रपाली दुबे ने अपनी बोल्ड अदाओं से धड़काया फैंस का दिल, बोलीं- जरा तवे देहिया...
X
भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और ऐसा हो भी क्यों न जब स्टार्स दिन-रात फैंस को खुश करने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। आए दिन इंडस्ट्री में कोई न कोई गाना रिलीज हो रहा है और फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इस बीच आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अपने बोल्ड अंदाज में प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey) के साथ धमाकेदार गाने में नजर आ रही हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और ऐसा हो भी क्यों न जब स्टार्स दिन-रात फैंस को खुश करने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। आए दिन इंडस्ट्री में कोई न कोई गाना रिलीज हो रहा है और फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इस बीच आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अपने बोल्ड अंदाज में प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey) के साथ धमाकेदार गाने में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का इस गाने ने आग लगा दी है और फैंस लगातार बावले हो रहे हैं।

आम्रपाली का नया गाना 'जरा तवे देहिया' (Jara Tave Dehiya) सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस के ओपोजिट प्रदीप नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस रोमांटिक वीडियो में दोनों साथ में हैंगआउट करते नजर आ रहे हैं। दोनों की जबरदस्त जोड़ी तहलका मचाने के लिए काफी है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक ट्रांसपेरेंट टॉप और सफ़ेद शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वहीं एक्टर भी सेम कलर में ट्विनिंग कर रहे हैं। ये दोनों सितारे ही नहीं बल्कि पूरा कमरा गुलाबी रंग से रंगा हुआ नजर आ रहा है।

आम्रपाली दुबे का हॉट और सिजलिंग अवतार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसमें आम्रपाली दुबे के ठंड में कंपकंपी से तड़प उठती हैं। ये रोमांटिक वीडियो देखते ही देखते आग की तरह वायरल हो रहा है और इसके क्लिप्स और रील्स तेजी से शेयर हो रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर 26 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में शिल्पी राज (Shilpi Raj) और विजय चौहान (Vijay Chouhan) ने अपनी आवाज का जादू चलाया है।

Tags

Next Story