Bhojpuri Gana : पवन सिंह के तलाक के बीच अक्षरा का नया गाना 'अब किसका घर जलाओगे' हुआ वायरल, Video में छलका दर्द

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों हलचल मची हुई है। एक्टर की पर्सनल जिंदगी का हमेशा विवादों से नाता रहा है। जहां पहली पत्नी ने सुसाइड कर सभी को चौंका दिया वहीं गर्लफ्रेंड बनी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ भी उनका ब्रेकअप हो गया। इतना ही नहीं, हाल ही में पवन सिंह अब अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने जा रहे हैं। एक्टर पर पत्नी ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के इस लेटेस्ट भोजपुरी गाने का नाम है, "अब किस्का घर जलाओगे (Ab Kiska Ghar Jalaoge)।"
इस गाने के वीडियो में अक्षरा अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में जाती हैं और स्टेज पर आकर गुलदस्ते देती हैं। वह खुश रहने की कोशिश करती है लेकिन वहां जाने के बाद दर्द उसके चेहरे पर साफ नजर आता है। अक्षरा ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं। अक्षरा सिंह का गाना ऐसे समय आया है जब पवन सिंह की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। फिर क्या था सोशल मीडिया पर यूजर्स को तो जैसे बहाना मिल गया और वे अक्षरा के इस गाने को पवन सिंह से जोड़ने लगे हैं। इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिलेशन को लेकर चर्चाएं सामने आईं। दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ में नजर आ चुके हैं। एक समय था जब दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में लाइमलाइट में रही है। हालांकि पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़ किसी और से शादी की थी और दुनिया को चौंका दिया था। ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS