Bhojpuri Gana: अक्षरा सिंह के इस रैप सॉन्ग को मिले है 323 मिलियन व्यूज, वीडियो में एक्ट्रेस ने खूब दिखाया जलवा

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में आने के बाद से ही एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़त आयी है। अब जब एक्ट्रेस की इतनी चर्चा हो रही है उनके गाने भी खूब वायरल हो रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक रैप सॉन्ग यूट्यूब की सर्चिंग में दूसरे नंबर पर दिखायी दे रहा है। अक्षरा सिंह का गाना 'ईधर आने का नहीं' इस समय काफी वायरल हो रहा है।
'ईधर आने का नहीं' (Idhar Aane Ka Nahi) गाने को यूट्यूब पर 323 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने रैप किया है। इस गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने खूब जलवा दिखाया है। इस गाने में एक्ट्रेस का अंदाज लाजवाब है। इस गानें को अक्षरा सिंह ने 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में गाकर भी सुनाया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि ये गाना उनका फेवरेट है। यहां देखिए एक्ट्रेस का गाना....
आपको बता दें अक्षरा सिंह भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) के साथ साल 2010 में आयी फिल्म 'सत्यमेव जयते' (Satyamev Jayate) के साथ की थी। एक्ट्रेस की जोड़ी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ खूब चली। भोजपुरी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी आया था कि हर डायरेक्टर इस जोड़ी के साथ फिल्म बनाना चाहता था। इसके साथ ही इस जोड़ी के अफेयर के किस्से भी खूब आए लेकिन निजी कारणों को लेकर के इनकी जोड़ी टूट गई और एक्ट्रेस ने पवन सिंह के साथ दोबारा कभी काम न करने की कसम खाई। आज अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है और इसके अलावा एक्ट्रेस हिंदी गानों के जरिए हिंदी सिनेमा में भी अपनी जगह बना रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS