Bhojpuri Gana : इन हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन ने दिखाया कमाल, मिलियन पार हैं सभी के व्यूज

मौजूदा समय में जब एंटरटेनमेंट की बात आती है तो दो बी-शब्द प्रचलित हैं: बॉलीवुड और भोजपुरी। आज भोजपुरी इंडस्ट्री भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का इतना प्रभावशाली हिस्सा है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे बॉलीवुड के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए हैं। शायद, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जब भी कोई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड गाना होता है, तो जल्द ही एक भोजपुरी वर्जन आता है। ये गाने फैन्स खूब पसंद भी करते हैं और हिट भी साबित होते हैं। आइये सुनते हैं कुछ ऐसे ही हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन।
पानी पानी
हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का 'पानी पानी' का भोजपुरी रिलीज हुआ था जो लोगों को खुऊब पसंद आई थी। इस गाने को 76 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
लूट गए
इमरान हाशमी का यह सुपरहिट सोंग फैन्स की पहली पसंद बन गयी थी। वहीं इस गाने का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह का है जिसे अब तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बारिश बन जाना
हिना खान और शाहीर शेख स्टारर इस गाने का भी भोजपुरी वर्जन पवन सिंह के द्वारा बनाया गया है। गाने को अब तक 67 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
तुमसा कोई प्यारा
'तुमसा कोई प्यारा' गाने का भी भोजपुरी वर्जन बनाया जा चुका है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसे अब तक 85 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
मेरे रश्के कमर
बॉलीवुड गानों का भोजपुरी वर्जन लाने में पवन सिंह सबसे आगे हैं। 'मेरे रश्के कमर' का भोजपुरी वर्जन फैन सको खूब पसंद है। गाने को अब तक 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS