Bhojpuri Gana: बारिश में आम्रपाली की खूबसूरती देख निरहुआ ने की रोमांस की सारी हदें पार, मचा हंगामा

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और किंग दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua)और आम्रपाली दुबे (Aamrapali dubey) की जोड़ी देख यही लगता है कि दोनों सिर्फ एक-दूसरे के साथ फिट हैं। इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली जब भी साथ में पर्दे पर नजर आते हैं तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है निरहुआ और आम्रपाली आधी रात को बारिश में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में भोजपुरी सेंसेशन 'करेला मन पाट जाए' (karela man pat jayi) गाने पर साथ में थिरक रहे हैं। यह भोजपुरी बारिश डांस वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। आधी रात को बारिश में आम्रपाली और खेसारी को रोमांस करते देख फैंस उतावले हो रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली नीले रंग की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में नजर आ रही हैं। दोनों रात को रोमांस कर रहे होते हैं तभी बारिश होने लगती है। बस क्या था, दोनों बरसात का मजा लेते हुए खूब रोमांस करते हैं।
बारिश में भीगती बोल्ड आम्रपाली दुबे का अंदाज लोगों को लुभा रहा है और फैंस इसे बार बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आशिक आवारा फिल्म का गाना 'करेला मन पाट जाए' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दोनों की जोड़ी काफी हिट है और साथ में लोग इन्हें इतना पसंद करते हैं कि आए दिन इनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS