Bhojpuri Gana: निरहुआ के लिए पाखी ने बारिश में पहनी बिकनी, बोलीं- कुछ तो करो सजना....

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर कलाकार एक से बढ़कर एक है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) यानी की दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल फिलहाल में निरहुआ का काफी चर्चा में है। दिनेश लाल यादव का ये गाना आपकी सांसे बढ़ा देगा। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'दिल के मामला बा' (Dil Ke Mamla Ba) है।
गाने 'दिल के मामला बा' में दिनेश लाल यादव के साथ पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) नजर आ रही हैं। पाखी हेगड़े ने गाने में जोरदार डांस दिखाया है। गाने में एक्ट्रेस निरहुआ को अपनी कातिलाना अदाओं से रिझाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाखी बारिश में बिकनी पहन कर निरहुआ को मनाने के लिए खूब कोशिश कर रही हैं। गाने में पाखी हेगड़े का डांस काफी सेक्सी और हॉट है जो आपकी धड़कने बढ़ा देगा। यहां देखिए 'दिल के मामला बा' गाने का मजेदार वीडियो....
इस गाने को निरहुआ की फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' (Maine Dil Tujhko Diya) से लिया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ पाखी हेगड़े, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे और किरन यादव ने अहम रोल निभाया है। इस गाने को गाया खुशबू जैन (Khusboo Jain) ने है। दिल के मामला बा के लिरिक्स प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रजनीश- रजनीश ( Rajesh-Rajnish) ने कंपोज किया है। ये गाना 29 जुलाई 2017 को वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और इसके व्यूज करोड़ो का आकंड़ा पार कर चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS