Bhojpuri Gana: 'दीया गुल कर' पवन सिंह और मोनालिसा ने किया पलंग तोड़ रोमांस, छुपकर देखती रह गईं अक्षरा सिंह

मौजूदा समय में भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) की धूम लगातार बढ़ रही है और आज इंडस्ट्री के स्टार्स की पॉपुलैरिटी भी आसमान छू रही है। वहीं लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर कब्जा कर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस का भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ लोकप्रिय भोजपुरी गाना 'दीया गुल कर रानी' (Diya Gul Kara Rani) खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में कपल की सिजलिंग, स्टीमी, हॉट और सेक्सी केमिस्ट्री इंटरनेट पर धूम मचा रही है।
2018 में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में मोनालिसा और पवन सिंह के सेक्सी डांस मूव्स आपके दिमाग को उड़ा देंगे। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और उनके बीच की हॉटनेस फैंस को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में मोनालिसा एक सेक्सी ऑरेंज और नीले रंग ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसे उन्होंने अपने बॉडी के चारों ओर लपेटा है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि एक्ट्रेस काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।
वहीं पवन सिंह भी हेंडसम लग रहे हैं। उनके सेक्सी डांस मूव्स और उनके बीच की केमिस्ट्री को फैंस ने पसंद किया। इस गाने में मोनालिसा और पवन सिंह के बेड रोमांस को खुलकर दिखाया गया है। वहीं गाने में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आ रही हैं। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इंदु सोनाली और मनोज मतलबी ने गाने के बोल लिखे हैं। यह गाना भोजपुरी ब्लॉकबस्टर 'पवन राजा' से है जिसमें पवन सिंह और मोनालिसा मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि मोनालिसा अब तक 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS