Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का पुराना वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार माने जाते है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद है। इन दोनों के नए ही नहीं पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाए रखते है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में जबरदस्त हिट साबित होती है। दोनों की जोड़ी रोमांटिक जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों का कोई भी फिल्म या गाना हो वह हिट हो ही जाता है।
इन्हीं दोनों का एक पुराना वीडियो सांग सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसका नाम है "कुछ तो लगाव राहे पिछले जनम के"। इसमें खेसारी और काजल की बहुत ही रोमांटिक और प्यारी जोड़ी दिख रही है। इस गाने में दोनों सात फेरे ले रहे है और यह गाना दोनों की शादीशुदा जिंदगी को दर्शाता है। इस गाने के वीडियो को अब तक 32 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। यह गाना दोनों की ही भोजपुरी फिल्म "बागी" का है।
इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू जैन ने मिल कर अपनी आवाज दी है। गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे है और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज़ किया गया है।
यहां देखें भोजपुरी गाना:
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS