Bhojpuri Gana: नहीं देखा होगा खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे का ये हॉट डांस, 'मरद अभी बच्चा बा' गाने को मिले हैं 38 मिलियन व्यूज

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ काफी फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ भी कई जबरदस्त वीडियो सॉन्ग दिए हैं। उन्हीं में से एक गाना है 'मरद अभी बच्चा बा' (Marad Abhi Bachcha Ba)।
'मरद अभी बच्चा बा' गाने में आम्रपाली दुबे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ तगड़ा रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस की अदाएं कमाल की हैं। ये गाना बॉलीवुड के आइटम सॉन्ग की तर्ज पर बनाया गया है। एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ इस गाने में काफी बोल्ड मूव्स करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस गाने में काफी सेक्सी नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं काफी कमाल की हैं। गाने में उनका लुक काफी हॉट है और खेसारी का स्टाइल काफी जोरदार है। यहां देखिए आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का रोमांस भरा सॉन्ग वीडियो......
'मरद अभी बच्चा बा' गाने के वीडियो में जहां आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है। इस गाने को पवन पांडे (Pawan Pandey) ने लिखा है और इसका म्यूजिक मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने दिया है। आम्रपाली दुबे का ये गाना फिल्म 'दुल्हन गंगा पार के' (Dulhan Ganga Paar Ke) से लिया गया है। ये गाना 'यशी फिल्म्स भोजपुरी' (Yashi Films Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गानें को अब तक 38,586,895 बार देखा जा चुका है और आज भी इस गाने की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS