Bhojpuri Gana: सोशल मीडिया पर खेसारी के इस गाने ने मचाया हंगामा, झुमने पर मजबूर कर देगा बवाल हॉट डांस

भोजपुरी गानों की अलग ही धूम है। इन गानों के लिरिक्स लोगों को झूमने को मजबूर कर देती है शायद यही वजह है कि मौजूदा समय में आए दिन भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। फैन्स गाने के हॉट वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी के इस गाने का नाम है 'छू के छोड़ देला' (Chhu Ke Chhor Dela) जो सोशल मीडिया पर फिलहाल धूम मचा रहा है। इस गाने के हॉट और बोल्ड वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं।
वीडियो की बात करें तो इस गाने को अभी तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और गाने में पूजा ने जलवा बिखेरा है। खेसारी लाल यादव का ये गाना इसी नाम की एलबम से है जो 2021 में रिलीज हुआ था। अब इस नए डांस वर्जन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं वहीं गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया है।
भोजपुरी गानों के मामले में खेसारी लाल यादव लोगों के फेवरेट बने हैं। उनके म्यूजिक वीडियोज रिलीज होते ही वायरल होते हैं और फैन्स को खूब पसंद आते हैं। अपने हर गाने में खेसारी एक नया रिकॉर्ड कायम करते हैं। गाने के लिरिक्स ऐसे होते हैं जिसे सुन आप थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी एक ब्रांड बन चुके हैं। यहां तक पहुंचना एक्टर के लिए आसन नहीं रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS