Bhojpuri Gana: खेसारी और काजल ने बारिश में गरमा-गरम रोमांस से लगाई आग, सोशल मीडिया पर हॉट केमेस्ट्री का चला जादू

Bhojpuri Gana: खेसारी और काजल ने बारिश में गरमा-गरम रोमांस से लगाई आग, सोशल मीडिया पर हॉट केमेस्ट्री का चला जादू
X
इन दिनों खेसारी के गाने 'छतरी जल्दी लगावा ना' (Chatri Jaldi) की सोशल मीडिया खूब चर्चा हो रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी बारिश में गरमा-गरम रोमांस करते नजर आ रहे हैं या यूं कहें कि दोनों की जोड़ी पानी में आग लगाती नजर आ रही है।

बॉलीवुड गानों की तरह भोजपुरी गानों का क्रेज दिनों दिन लोगों के बीच बढ़ता ही जा रहा है। अब इस इंडस्ट्री का भी अपना एक फैनबेस बन चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं जिनके गाने लोग हमेशा खोजते रहते हैं और इसलिए ये स्टार्स आज सुपरस्टार बन चुके हैं। किसी जमाने में लोगों का ताना सुनकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले इन स्टार्स की आज एक अलग पहचान है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी इन्हीं सितारों में से एक हैं। खेसारी की फिल्में और गाने हमेशा चर्चा में रहते हैं और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस चीज से लगा सकते हैं कि आए दिन सोशल मीडिया पर स्टार्स के पुराने गाने भी वायरल होते हैं।

इन दिनों खेसारी के गाने 'छतरी जल्दी लगावा ना' (Chatri Jaldi) की सोशल मीडिया खूब चर्चा हो रही है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी बारिश में गरमागरम रोमांस करते नजर आ रहे हैं या यूं कहें कि दोनों की जोड़ी पानी में आग लगाती नजर आ रही है। पानी में भींगे इस कपल की केमिस्ट्री देख हर दिल की धड़कन उठनी लाजमी है। काजल और खेसारी का ये गाना अक्टूबर 2017 में रिलीज हुआ था। इस गाने को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि काजल राघवानी और खेसारी लाल का ये गाना उनके करियर के शुरुआती दौर का है। आज इंडस्ट्री में दोनों बड़ी मुकाम हासिल कर चुके हैं। काजल राघवानी ने 20 साल की उम्र में इंडस्ट्री में एंट्री की थी और आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है। वहीं खेसारी लाल के संघर्ष से सभी वाकिफ हैं। कड़ी मेहनत और लगन के बाद खेसारी आज इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

Tags

Next Story