Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव का गाना 'इश्क' मचा रहा है धमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लाखों चाहने वाले हैं। अपने हर गाने से खेसारी फैन्स के बीच एक गजब का छाप छोड़ देते हैं। वे इन दिनों एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम 'इश्क' (Ishq) है जिसमें खेसारी के ओपोजिट महिमा सिंह (Mahima Singh) नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में दोनों के बीच एक गजब का केमेस्ट्री देखने को मिल रहा है।
दोनों को वीडियो में रोमांस करते हुए दिखाया गया है। इस गाने की खासियत यह है कि खेसारी के साथ शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है। अब अगर दो कमाल के सिंगर एक गाने में मौजूद हो तो गाने का सुपरहिट होना लाजमी है। इस गाने के वीडियो को एसआरके म्यूजिक (SRK MUSIC) से 18 मार्च 2022 को रिलीज किया गया है। इस गाने को 1,561,250 व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।
खेसारी और महिमा के अंदाज गाने में खूब पसंद किये जा रहे हैं। वीडियो में एक अलग ही कहानी नजर आ रही है जिसमें दोनों एक दूसरे के प्यार में नजर आ रहे हैं। आज भोजपुरी इंडस्ट्री जिस मुकाम पर है यहां तक पहुंचाने में निश्चित रूप से खेसारी का योगदान सराहनीय है। एक्टर अदाकारी हो या गायकी फैन्स को इम्प्रेस करने के लिए अपनी जान दाल देते हैं। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री में रोमांस किंग के नाम से पॉपुलर हैं। उनकी एक्ट्रेस के साथ केमेस्ट्री खूब जचती है और फैन्स के दिलों को हर बार जीतने में सफल रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS