Bhojpuri Gana: रितु सिंह की ब्यूटी रिवर में नहाए खेसारी लाल, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के वीडियो सॉन्ग आजकल खूब पॉपुलर हो रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल का एक गाना 'आजा राजा किस कर' (Aaja Raja Kiss Kar) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने के ऑडियो को रिलीज हुए अभी एक ही दिन हुआ है और इस गाने ने इंटरनेट पर छाया हुआ है।
'आजा राजा किस कर' गाने में खेसारी लाल एक दम हैंडसम हंक लग रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस रितु सिंह (Ritu Singh) गाने में मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनो ने काफी तगड़ा डांस किया है। डांस के साथ- साथ गाने में रितु और खेसारी की कैमिस्ट्री काफी हॉट और बोल्ड है। गाने में दोनो ही मॉडर्न लुक में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिए खेसारी का लाल ये नया गाना....
खेसारी लाल के इस नए वीडियो सॉ़न्ग को सुपरस्टार ने प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ मिलकर गाया है। 'आजा राजा किस कर' गाने के लिरिक्स यादव राज (Yadav Raj) ने लिखे हैं, वहीं इसका जबरदस्त म्यूजिक ओम झा (Om Jha) ने कंपोज किया है। ये गाना खेसारी लाल की फिल्म 'बापजी' (BaapJi) से लिया गया है। इस फिल्म के सभी गानो को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। ये गाना 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी' (Worldwide Records Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल से 26 सितंबर को रिलीज किया गया है। 'आजा राजा किस कर' गाने को यूट्यूब पर 1.4 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS