Bhojpuri Gana: इस भोजपुरी हसीना को देख खेसारी लाल यादव का 'दिल हुआ दीवाना' वीडियो में रोमांस की हदें पार

Bhojpuri Gana: इस भोजपुरी हसीना को देख खेसारी लाल यादव का दिल हुआ दीवाना वीडियो में रोमांस की हदें पार
X
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'दिल दीवाना' रिलीज हो चुका है। खेसारी फैंस के बीच लगातार एक्टिव रहते हैं। सुपरस्टार आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। वहीं दर्शकों के बीच खेसारी के इस नए गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'दिल दीवाना' रिलीज हो चुका है। खेसारी फैंस के बीच लगातार एक्टिव रहते हैं। सुपरस्टार आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। वहीं दर्शकों के बीच खेसारी के इस नए गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे इस न्यू ट्रैक का नाम है 'दिल दीवाना' (Dil Deewana) जो भोजपुरी लवर्स के दिलों को घायल करने के लिए काफी है। इस गाने में खेसारी लाल एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। इस खूबसूरत गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल पवन पांडेय ने लिखे हैं। वहीं वीडियो में खेसारी लाल यादव के ओपोजिट रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी काफी कूल और क्यूट लग रही है। फैंस को इनके बीच की केमिस्ट्री काफी मजेदार लग रही है। जहां खेसारी लाल यादव कूल और हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं वहीं रक्षा भी देसी लूक में ठुमके लगा रही हैं।

इस गाने को टी-सीरीज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है वहीं गाने के डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं। गाने को 2 जून 2022 को रिलीज किया गया है और इसपर अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में खेसारी लाल ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फैंस भी इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Tags

Next Story