Bhojpuri Gana : खेसारी का यह रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम, हॉट वीडियो देख फैन्स बेकाबू

भोजपुरी इंडस्ट्री की आजकल खूब धूम है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'जवानिया में घुन लग जाए' (Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi) इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस रितु सिंह (Ritu Singh) भी हैं। सोशल मीडिया पर रितु सिंह और खेसारी के डांस मूव्स से तहलका मचा दिया है। इस पुराने गाने में एक्टर का कूल अंदाज और एक्ट्रेस के हॉट एंड बोल्ड सीन ने इस बार फैंस का मूड फ्रेश कर दिया है।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके दीवाने बड़ी संख्या में हैं। खेसारी लाल यादव और रितु सिंह की जोड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके चलते यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में खेसारी लाल और अभिनेत्री रितु सिंह की शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है। दोनों का फुल रोमांस देखकर फैंस हैरान हैं।
यह गाना बागी (Baaghi) फिल्म का है। यह गाना 14 अक्टूबर 2019 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था लेकिन यह गाना एक बार फिर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 95,051,921 से अधिक लोगों ने देखा है वहीं गाने को 328 k से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं और यह लगातार बढ़ रहा है। खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का यह रोमांटिक गाना के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसका संगीत मधुकर आनंद ने तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS