Bhojpuri Gana : बंद पिंजरे में रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल यादव, एक्ट्रेस संग बोल्डनेस की सारी हदें की पार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) लगातार सुर्ख़ियों में हैं और उनका नया गाना रिलीज हो गया है। नए गाने में खेसारी लाल यादव ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं और अप्सरा कश्यप (Apsara Kashyap) के साथ दमदार केमिस्ट्री शेयर कर पर्दे पर आग लगा दी है। खेसारी काफी समय से चर्चा में हैं। पहले तो पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ उनकी लड़ाई सुर्खियों का हिस्सा बनी रही, वहीं अब उनका नया गाना। इस नए गाने का नाम 'बुनिया' (Buniya) है। इस गाने में अप्सरा कश्यप के साथ खेसारी लाल यादव के लटके-झटके नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को लगातार पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी जगत का जाना-पहचाना नाम बन चुके खेसारी का कोई नया गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से उनका हर गाना सुर्खियों का हिस्सा बन जाता है। इसी तरह नए गाने 'बुनिया' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी अपनी को-स्टार अप्सरा कश्यप के साथ कई रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं।
बंद पिंजरे में अप्सरा और खेसारी की केमिस्ट्री ने हॉटनेस से भोजपुरी लवर्स के लिए तहलका ला दिया है। इस गाने ने रिलीज होने के बाद से ही धूम मचा रखी है। खेसारी का ये नया गाना 4 मई 2022 को वेव म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है। वीडियो को 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक वीडियो में खेसारी का रोमांटिक अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS