Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव ने इस गाने में एक्ट्रेस संग किया जबरदस्त रोमांस, हॉट वीडियो वायरल

Bhojpuri Gana : खेसारी लाल यादव ने इस गाने में एक्ट्रेस संग किया जबरदस्त रोमांस, हॉट वीडियो वायरल
X
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैन्स के बीच बने रहने के लिए एक्टर भी कड़ी मेहनत करते हैं। खेसारी आए दिन नए गाने लेकर सामने आते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। इस बीच खेसारी का भोजपुरी गाना 'कजरा' (kajra) 8 अप्रैल को रिलीज हुआ है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैन्स के बीच बने रहने के लिए एक्टर भी कड़ी मेहनत करते हैं। खेसारी आए दिन नए गाने लेकर सामने आते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। इस बीच खेसारी का भोजपुरी गाना 'कजरा' (kajra) 8 अप्रैल को रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो में एक बार फिर खेसारी ने अपना दम दिखाया है। इस गाने पर फैन्स लगातार रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

इस गाने को अभी तक करीब 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'कजरा' में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ ही ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने का वीडियो काफी हॉट है और एक्ट्रेस फैन्स के बीच में आग लगा रही हैं। खेसारी के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी लाजवाब है। दोनों वीडियो में एक-दूसरे के साथ रोमांस में डूबे नजर आ रहे हैं।

वहीं गाने में उनकी एक्ट्रेस की खूबसूरती का जादू कुछ इस तरह चला है कि लोगों के दिल धड़कने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो पर लोगों ने अच्छे रिस्पॉन्स देने शुरू कर दिए हैं। भोजपुरी किंग खेसारी लाल को आज के समय में कौन नहीं जानता है। वह हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल इन दिनों एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स पर काम करते नजर आ रहे हैं और अपने फैंस को खुश कर रहे हैं।

Tags

Next Story