Bhojpuri Gana : पवन सिंह का 'लूलिया भातार मांगे ले...' गाना उड़ा रहा गर्दा, सोशल मीडिया पर मिले अब तक 126 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Gana : पवन सिंह का लूलिया भातार मांगे ले... गाना उड़ा रहा गर्दा, सोशल मीडिया पर मिले अब तक 126 मिलियन व्यूज
X
पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जो भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर भोजपुरी फैन्स के बीक तहलका मचाना बखूबी जानते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पवन सिंह का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं लूलिया भातार मांगे ले (Luliya Ka Mangele)।

पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जो भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर भोजपुरी फैन्स के बीक तहलका मचाना बखूबी जानते हैं। उन्होंने अपने गीत 'लॉलीपॉप लागेलु' की रिलीज के बाद से काफी पॉपुलर हो चुके हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है और उनके खाते में कई हिट भोजपुरी एल्बम भी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पवन सिंह का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं लूलिया भातार मांगे ले (Luliya Ka Mangele)।

पवन सिंह अपने हर गाने से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका ला देते हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म सत्या ( satya) का है। गाने के बोल मनोज मतलबी के हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने को अब तक 126 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और निधि झा स्टारर गाना 'लूलिया का मांगे' फिल्म 'सत्या' का है। निधि ने पवन सिंह और हनी बी द्वारा गाए गए गाने में अपने अद्भुत डांस मूव्स दिखाए हैं।

वहीं फिल्म 'सत्या' सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्देशित और राधेश्याम जीवराजजी लुहा और गजानंद लाल सिंह द्वारा निर्मित है। फैन्स के बीच इस भोजपुरी स्टार की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि लोग पवन सिंह के पुराने गाने भी लगातार देखते हैं। एक्टर का हर गाना एक नया रिकॉर्ड कायम करता है। पवन सिंह इंडस्ट्री में अब एक ब्रांड बन चुके हैं और उनके गाने को रिलीज से पहले ही हिट माना जाता है।

Tags

Next Story