Bhojpuri Gana: फैन्स को भाया पाखी हेगड़े का बोल्ड अंदाज, देखें नए गाने का हॉट विडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री आज एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है और इंडस्ट्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक ऐसा समय था जब भोजपुरी गानों और फिल्मों का नाम सामने आते ही लोगों के जहन में अश्लीलता और डबल मीनिंग बातें ही आती थी। लेकिन अब आए दिन भोजपुरी इंडस्ट्री अपना विकास कर रही है और इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है। इस इंडस्ट्री की कामयाबी का पूरा श्रेय जाता है भोजपुरी फिल्म सेलेब्स का जो अपने मेहनत से इंडस्ट्री को और चकाचौंध कर रहे हैं। इस स्टार लिस्ट में ही एक नाम है पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) की जो भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार धमाल मचा रही है। आए दिन पाखी का नया गाना रिलीज होता है जिसे फैन्स काफी पसंद करते हैं।
हाल ही में पाखी का नया गाना 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' (Kamariya Automatic Left Right) रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस गाने में पाखी के ओपोजिट भोजपुरी के पॉपुलर गायक समर सिंह (Samar Singh) नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री गाने में देखते बनती है। गाने में एक्ट्रेस की बोल्ड और सेक्सी अवतार फैन्स को लगातार दीवाना बना रही है। पाखी भोजपुरी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं और वह लोगों के पसंद को बखूबी जानती हैं।
अभी कुछ समय पहले तक पाखी इंडस्ट्री से दूर थी लेकिन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के ओपोजिट बंगलिनिया गाने से धमाल मचाने के बाद लगातार कई गाने में नजर आ रही हैं। उनका हर गाना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है और दर्शकों को पाखी का हर अंदाज काफी पसंद आ रहा है। गाने की बात करें तो 'कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट' को समर सिंह और नेहा राज ने गाया है और म्यूजिक संजीव अजय का है। गाने का लिरिक्स रवि यादव का है वहीं प्रोड्यूसर जगजीत सिंह हैं। पाखी का यह गाना 18 फरवरी को तड़का भोजपुरी (Tadka Bhojpuri) यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और अब तक 8 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS