Bhojpuri Gana: अक्षरा और पवन सिंह के रोमांस ने की सारी हदें पार, यहां देखिए बोल्ड वीडियो

मौजूदा समय में भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रहा है और यहां तक लाने में कई सेलेब्स का हाथ है। इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम टॉप पर है। आज भले ही दोनों एक-दुसरे से अलग हो चुके हैं और उनकी आपस में नहीं बनती है लेकिन एक समय ऐसा था जब दोनों की जोड़ी गाने हो या रियल लाइफ हर जगह धमाल मचा देता था। फैन्स दोनों को साथ देखना खूब पसंद करते थे और उनके गाने का इन्तजार करते थे। दोनों साथ में कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। फैन्स को ये गाने काफी पसंद हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं।
गाने का वीडियो काफी हॉट है और इसमें अक्षरा की अदाएं देख पवन सिंह खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो को देख यही लगा रहा है जैसे यह रोमांस पर्दे के लिए नहीं बल्कि असल में है। दोनों डांस करते हुए एक-दूसरे में खो चुके हैं, शायद यही वजह है कि दोनों की जोड़ी को फैन्स आज भी इतना प्यार देते हैं। इस समय फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'ओठलाली में रोटी' (Othlali Me Roti Bor Ke) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की रोमांस केमेस्ट्री निश्चित रूप से आपके दिल को छू जाएगी। गाने में दोनों के बीच का बांड देख आप भी इस कपल के फैन हो जाएंगे।
बता दें कि इस गाने को 5 नवम्बर 2016 को वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनेल से रिलीज किया गया है जिसे अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है और लिरिक्स मनोज मतलबी (Manoj Matlabi) ने लिखा है। गाने का संगीत ओम झा (Om Jha) ने तैयार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS