Bhojpuri Gana: पवन सिंह के इस गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, देखें तहलका मचाने वाला वीडियो

भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) लंबे समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज उनको किसी पहचान की जरुरत नहीं है यही कारण है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। फैन्स के बीच पॉवर स्टार की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि लोग पवन सिंह के पुराने गाने भी लगातार देखते हैं जिसके बाद वे एक नया रिकॉर्ड बनाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक गाना 'ले लो पुदीना - आ गया' (Pudina Ae Haseena) बवाल मचा रहा है । आलम यह है कि इस गाने को अब तक 346 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वैसे इस गाने को ऑफिशियली एक बिलियन लोग देख चुके हैं।
इस तहलका मचाने वाला पॉवरफुल वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। अब पवन सिंह ने इस गाने के जरिए सभी भोजपुरी स्टार्स को पछाड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह गाना वेव म्यूजिक चैनल से जून 2021 से रिलीज किया गया है जिसमें पवन सिंह के अलावा अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है। दोनों के जादुई आवाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है। पवन सिंह अब तक 70 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
भोजपुरी पॉवर स्टार अब एक ब्रांड बन चुके हैं। जिस भी गाने में पवन सिंह होते हैं उस गाने का हिट होना लगभग तय माना जाता है। भोजपुरी गाने को चाहने वालों की लिस्ट लगातार बढ़ रही है। आए दिन नए गाने रिलीज होते है जो सोशल मीडिया पर लगातार धमाल मचाता है। वहीं पवन सिंह के आने वाले गानों की बात करें तो जल्द ही एक्टर नया होली गाना वाइट वाइट लहंगा' (White White Lehenga) लेकर आ रहे हैं। गाने का पोस्टर रिलीज हो चुका है वहीं इस नए गाने का फैन्स बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS