Bhojpuri Gana: इस एक्ट्रेस को देख जागे पवन सिंह के अरमान, इंटरनेट पर वायरल है सुपरस्टार का ये नया गाना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्में हो या चाहें गानें दोनों ही दर्शकों के मन को खूब भाते हैं। हाल ही में सुपरस्टार का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस नए रिलीज हुए गाने का टाइटल 'बड़ा अरमान जागे हो' (Bada Arman Jage Ho) है। पवन सिंह का ये गाना 28 नवंबर को रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही इसे लाखों लोगों ने पसंद किया है। इस गाने का पोस्टर सुपरस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Pawan Singh Instagram) से शेयर किया है।
इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी (Aakanksha Awasthi) के साथ पब्लिक प्लेस पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में पवन और आकांक्षा की कैमिस्ट्री कमाल की है। 'बड़ा अरमान जागे हो' गाने में आपको इस जोड़ी की जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। पवन सिंह के इस नए गाने में आपको सुपरस्टार देसी और मॉडर्न दोनों ही लुक में नजर आएंगे। म्यूजिक वीडियो में एक्टर और एक्ट्रेस बिंदास डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिए पवन सिंह का 'बड़ा अरमान जागे हो'....
इस गाने को यशी फिल्म्स (Yashi Films) नाम के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अबतक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पवन सिंह के साथ इस गाने को अपनी ममता राउत (Mamta Raut) ने दी है, वहीं इसके लिरिक्स गोविंद ओझा (Govind Ojha) ने लिखे हैं। गोविंद ओझा ने ही इस गाने का म्यूजिक कंपोज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS